फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   18 village surrounded by flood waters

बाढ़ से 18 गांव पानी से घिरे

Sun, 09 Aug 2015 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 09 Aug 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन

जिले के गांजरी क्षेत्र में शनिवार रात बाढ़ ने दस्तक दे दी। घाघरा नदी उफान पर है। क्षेत्र के करीब 18 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। तटीय क्षेत्र के खेत-खलिहान व रास्ते जलमग्न हो गए हैं।

विज्ञापन


रातों-रात आई बाढ़ से सैकड़ों परिवार बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। जिनके मकान पक्के हैं, उन्होंने परिवार समेत छतों पर शरण ले रखी है। प्रशासन की ओर से अभी तक प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


उधर, रविवार को  विभिन्न बैराजों से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। यह पानी तटीय क्षेत्रों में तबाही मचा सकता है। रविवार सुबह क्षेत्र के लोगों की नींद खुली तो गांव में घाघरा नदी का पानी देख लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटीय क्षेत्र के 18 गांवों में  बाढ़ का पानी घुस चुका था। खेत व रास्ते जलमग्न हो गए थे। गांवों की करीब एक हजार आबादी बाढ़ के पानी में फंस गई है। निर्मल पुरवा के संतोष कुमार, पेशकार, भाई लाल आदि ने बताया कि बाढ़ आ गई, लेकिन उससे पहले प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी नहीं की थी।

तमाम परिवारों ने अपने मकानों पर डेरा डाल रखा है। कुछ परिवारों ने छप्परों पर जैसे-तैसे शरण ले रखी है। रविवार को तीनों बैराजों से 323435 क्यूसेक पानी सीतापुर की तरफ छोड़ा गया है, हालांकि इस पानी को यहां आने में 24 घंटे का वक्त लगेगा। यह पानी जब रेउसा क्षेत्र से गुजरेगा, तो बाढ़ का पानी कई और गांवों को चपेट में ले लेगा।

बाढ़ की आशंका को देखते हुए कई परिवार घर छोड़ पलायन को मजबूर हैं। सबसे बुरा हाल पचीसा गांव का है। टापू बनने के बाद गांव अब बाढ़ की चपेट में आता जा रहा है।


रामपुर मथुरा क्षेत्र में घाघरा नदी पूरी तरह से उफान पर है, यहां भी शुकुल पुरवा, अंगरौरा, कनरखी आदि गांवों की तरफ बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed