फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीज नर्सिंग होम चलने की शिकायत पर जांच शुरू

सीज नर्सिंग होम चलने की शिकायत पर जांच शुरू

Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीज नर्सिंग होम चलने की शिकायत पर जांच शुरू
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। इलाके के एक नर्सिंगहोम में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीज किए गए नर्सिंगहोम को संचालक ने पुन: शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जा पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा क्षेत्र के देशी लौकिया निवासी भोला ने बताया था कि वह अपनी पत्नी राजकुमारी को प्रसव के लिए सीएचसी रामपुर मथुरा लेकर गया था। इसी बीच सीएचसी गेट पर उसे प्रमोद नामक युवक मिल गया और उसे बहलाकर सुमन नर्सिंगहोम ले आया। प्रसव के दौरान नवजात शिशु की यहां मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिवारीजनों को आक्रोशित देख नर्सिंगहोम के लोगों ने आननफानन में फीस वसूलने के बाद ही प्रसूता को छुट्टी दे दी थी। भोला की तहरीर पर पुलिस ने हास्पिटल के प्रमोद, शैलेंद्र व एक नर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने हास्पिटल को सीज करते हुए ताला जड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बेखौफ हास्पिटल संचालक ने कानून को दरकिनार करते हुए सोमवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाला गया ताला तोड़ दिया और प्रसव कराना भी शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed