{"_id":"5cc74a15bdec2207863a9bd7","slug":"171556564501-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री बुनियाद अंसारी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री बुनियाद अंसारी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बिना अनुमति के बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे के लिए सभा करने के आरोप में पूर्वमंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता बुनियाद हुसैन अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उड़नदस्ता में शामिल मजिस्ट्रेट घनश्याम चौधरी ने बताया कि वह रविवार की देर शाम लहरपुर में बिसवां तिराहे पर चेकिंग करा रहे थे। इस बीच खबर मिली कि गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे के लिए लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गेरुही गांव में प्रधान के आवास के सामने बिना अनुमति के सभा का आयोजन किया जा रहा है।
इस सूचना पर जांच टीम गांव पहुंची तो रात करीब दस बज चुके थे। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता बुनियाद हुसैन अंसारी गठबंधन प्रत्याशी के लिए सभा कर रहे थे। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी भी गए थे, लेकिन वह बिना भाषण दिए लौट गए।
विज्ञापन
पर पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी ने वहां प्रधान के आवास के सामने बैठक कर गठबंधन प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। इसी सिलसिले में बुनियाद हुसैन पर केस दर्ज कराया गया है। सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि सपा नेता पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।