{"_id":"5c86b4f2bdec22144f416949","slug":"171552332018-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने नशीली चाय पिला ट्रेन यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने नशीली चाय पिला ट्रेन यात्री को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। झारखंड से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने रास्ते में सफर के दौरान नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद में उसके पास से नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान लूटकर भाग गए। देर रात ट्रेन के सीतापुर पहुंचने पर उसे नीचे उतारकर बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड प्रदेश के सदली कलौरी निवासी नंदकिशोर (25) झारखंड से कमाने के लिए ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में सफर के दौरान जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया।
बेहोश होने के बाद जहरखुरान उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये, मोबाइल, बैग लूटकर भाग निकले। देर रात ट्रेन सीतापुर पहुंची। इसके बाद सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने यात्री को अर्धबेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे अभी तक पूरी तरह से होश नहीं आ सका था। सूचना पुलिस को दे दी गई।