फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तालाब में उतराता मिला रखवाली करने वाले मछली पालक का शव

तालाब में उतराता मिला रखवाली करने वाले मछली पालक का शव

Fri, 04 Jan 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
तालाब में उतराता मिला रखवाली करने वाले मछली पालक का शव
मृतक के माथे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जता रहे परिवारीजन
विज्ञापन

महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में तालाब की रखवाली करने वाले एक मछली पालक का शव संदिग्ध हालातों में तालाब में उतराता पाया गया। मृतक के माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के बसवै गांव में रहने वाला जगन्नाथ (30) पुत्र मिश्रीलाल पड़ोसी भूपेंद्र के साथ मिलकर गांव के बाहर तालाब में मछली पालन का काम करता था। जगन्नाथ के भाई उमाशंकर ने बताया कि गुरुवार रात वह भूपेन्द्र के साथ तालाब की रखवाली करने घर से निकला था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह देर तक जब वापस नही लौटा तो तालाब की ओर जाकर उसकी तलाश की गई। इस दौरान तालाब के पानी में जगन्नाथ का शव उतराता मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के माथे पर चोट के निशान हैं। जिससे हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अभी तक तहरीर नही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क किनारे गड्ढे में मिली युवक की लाश
लहरपुर। कोतवाली इलाके में एक युवक का शव सड़क किनारे गड्ढे से बरामद किया गया। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली है। मृतक गुरुवार की देर रात प्लाईवुड फैक्ट्री से घर के लिए निकला था। पुलिस की ओर से सड़क हादसे में युवक की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के लालपुर फार्म मजरा बेनी सरांय निवासी संतोष (22) पुत्र राजाराम नगर की छावनी पुलिया स्थित रियाज प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार रात करीब दो बजे वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर के लिए निकला था। सुबह तक घर नही पहुंचने पर परिवारीजनों द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई।


इसी बीच लहरपुर-तंबौर मार्ग पर गंगादीन पुरवा के निकट सड़क किनारे गड्ढे में संतोष का शव पड़ा पाया गया। बाइक भी शव के पास से ही बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप नही लगाया गया है। घटनास्थल के हालात सड़क हादसे में मौत होने की पुष्टि कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed