फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नगर में अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से हड़कंप

नगर में अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से हड़कंप

Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
नगर में अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से हड़कंप
रेल ट्रैक के किनारे बरामद हुई दोनों लाशें
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े अलग-अलग जगहों से दो शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेल ट्रैक के किनारे बरामद इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शिनाख्त की कवायद शुरू कर दी है।

नगर के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट के सामने से रेल ट्रैक निकला है। सोमवार की शाम करीब चार बजे इस ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पेड़ से एक युवक का शव लटका होने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पुराना है। उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस अभी युवक के शव की शिनाख्त कर नहीं पाई थी कि बेहटा वार्ड के पास चीनी मिल की बाउंड्री के निकट से निकले रेल ट्रैक के करीब एक युवती का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने काला छींटदार कुर्ता, नीला सलवार, लाल दुपट्टा, बाएं पैर में काला धागा पहन रखा है। उसके चेहरे व शरीर पर कई घाव भी पाए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed