फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 25 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
दहेज के विवाहिता को मार डाला
विज्ञापन

पिता ने ससुर व दामाद पर दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

तंबौर के नरना गांव निवासी उर्मिला देवी उर्फ गुड़िया (24) पत्नी ओमकार का शव शनिवार को घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी होने पर रेउसा के बल्दीपुरवा गांव से पिता रामकिशन भी पहुंच गए। रामकिशन का कहना है कि करीब चार साल पूर्व ही शादी की थी। शादी में दान दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसकी पुत्री की ससुरालवाले दहेज में रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने की वजह से उसकी पुत्री को मार कर फांसी पर लटका दिया गया। उसने पुत्री के पति ओमकार व ससुर जवाहर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed