{"_id":"5942bd734f1c1b8b098b46dd","slug":"171497546099-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम बंद होने पर भड़के मनरेगा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम बंद होने पर भड़के मनरेगा मजदूर
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम बंद होने पर भड़के मनरेगा मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
पिसावां (सीतापुर)। पिसावां विकास खंड के ग्राम गुरसंडा में किसानों ने गुरुवार को सड़क पटान कर रहे मनरेगा मजूदरों का काम बंद करा दिया। इससे भड़के मजदूरों ने संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले ब्लॉक का घेराव किया। अधिकारियों के आश्वासन पर मजदूर माने और लौट गए।
खोजेपुर में सड़क पटान का काम चल रहा था। इस दौरान किसानों ने काम बंद करा दिया। किसानों का कहना है कि जबरदस्ती हमारे खेत से मिट्टी निकाली जा रही है। हंगामे के बाद मजदूर ब्लॉक पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। बीडीओ के न मिलने पर मजदूरों ने एपीओ अमरदीप अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। जिस पर एपीओ ने आश्वासन दिया आज की हाजिरी लगाई जाएगी। शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करेंगे। इस मौके पर बालकराम, लाल बहादुर, गायत्री, रजनी आदि मौजूद रहे।