फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाढ़ आपदा की तैयारी पर दें ध्यान

बाढ़ आपदा की तैयारी पर दें ध्यान

Fri, 09 Jun 2017 05:31 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ आपदा की तैयारी पर दें ध्यान
बाढ़ आपदा की तैयारी पर दें ध्यान
विज्ञापन

एडीएम ने बैठक में अफसरों को दिए निर्देश

सीतापुर। अपर अधिकारी रामकेवल तिवारी ने बैठक में अफसरों को बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि यह कार्य मानसून आने से पहले पूरा कर लिया जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने संभावित बाढ़ आपदा की तैयारी की समीक्षा भी की। समीक्षा के उपरान्त उन्होंने बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। एडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की जान-माल की सुरक्षा एवं उनके बीच समय राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया। कहा कि निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थानों की पहचान एवं उसकी मरम्मत कर ली जाए। उन्होंने सूचना तंत्र की स्थापना करने का निर्देश भी दिया। तैयारी के सिलसिले में उन्होंने कहा कि बचाव के लिए महाजाल व लाइफ जैकेट की व्यवस्था की जाए। इस दौरान एसडीएम दीपेंद्र यादव, बृजपाल सिंह, रतिभान वर्मा सहित अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन

बॉक्स
प्रभारी मंत्री 12 को करेंगी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा
जिले की प्रभारी मंत्री प्रो.रीता बहुगुणा जोशी 12 जून को बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर सकती हैं। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि प्रभारी मंत्री का निरीक्षण व सेवता विधानसभा क्षेत्र का दौरा 10 जून को प्रस्तावित था लेकिन इस दिन सीएम की प्रस्तावित समीक्षा बैठक को लेकर यह दौरा निरस्त हो गया है। उन्होंने बताया अब संभवत: प्रभारी मंत्री 12 जून को रामपुर मथुरा व रेउसा इलाके का दौरा कर कई कार्यक्रमों में शिरकत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed