{"_id":"5c89470cbdec2213fb2cba82","slug":"161552500492-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मतदाता जागरुकता वाहनों को डीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मतदाता जागरुकता वाहनों को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक, वीवी पैट की मिलेगी जानकारी
सीतापुर। डीएम ने जनपद में मतदाताओं के बीच मतदान के महत्व व उपयोगिता के प्रति जागरूकता पैदा कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से तीन मतदाता जागरूकता वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि यह सचल प्रचार वाहन जनपद में सभी मतदान केन्द्रों तक पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
वाहन में ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन भी उपलब्ध है। जिससे मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वैन में एक कार्मिक की तैनाती रहेगी। यह मोबाइल वैन प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक संचालित रहेगी। एक दिन में कम से कम 25 बूथों के मतदाताओं के समक्ष वीवी पैट मशीन का प्रदर्शन एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
यह वाहन स्थानीय हाट एवं बाजारों में भी जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि यह मतदान केन्द्रों के अतिरिक्त नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, माल एवं चौराहों पर पहुंचकर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम मोबाइल वैन द्वारा किए जाएंगे।
विज्ञापन
एडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि मतदाता जागरूकता संबंधी यह वैन 13 मार्च से 12 अप्रैल तक तहसील सदर में, 13 मार्च से 27 मार्च तक तहसील मिश्रिख व महोली में, 28 मार्च से 12 अप्रैल तक तहसील महमूदाबाद, लहरपुर व बिसवां में संचालित होगी। तहसील सिधौली में यह वैन 14 मार्च से 27 मार्च तक संचालित होगी।