फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शट डाउन के बाद भी लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत

शट डाउन के बाद भी लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत

Sat, 02 Mar 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
शट डाउन के बाद भी लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत
बिसवां (सीतापुर)। थाना मानपुर इलाके में शट डाउन के बाद भी लाइन चालू होने से ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी दुरुस्त कर रहे पावर कॉर्पोरेशन के एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


मानपुर थानाक्षेत्र के बडैला मजरा सरवहनपुर में रहने वाला ललित कुमार (25) पुत्र बराती कश्यप विद्युत उपकेन्द्र बिसवां में संविदा पर कार्यरत था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शट डाउन लेकर वह दासापुर गांव के करीब रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी दुरुस्त कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक लाइन चालू कर दिए जाने से वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। बिसवां सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ विद्युत बिसवां आमोद कुमार ने बताया कि संविदा कर्मी हरगोविंद ने शट डाउन दिया था। इसके बाद भी लाइन चालू करना बड़ी लापरवाही है। शट डाउन देने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed