फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बिना लोधी समाज के सहयोग नहीं बन पाएगा एमपी-एमएलए

बिना लोधी समाज के सहयोग नहीं बन पाएगा एमपी-एमएलए

Mon, 14 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिना लोधी समाज के सहयोग नहीं बन पाएगा एमपी-एमएलए
सीतापुर। लोधी समाज के स्वजातीय सम्मेलन में रविवार को क्लार्कनगर के प्रधान जगदीश लोधी ने समाज के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के बिना लोधी समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। यदि समाज के लोगों को सम्मान पाना है, तो अपनी संख्या के आधार पर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करानी होगी।
विज्ञापन



नैपालापुर ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोधी समाज का अस्तित्व खतरे में है। बदलते हालातों में स्वजातीय लोगों को खुद भी बदलना होगा। लोधी समाज के लोग एकजुट होंगे तो न सिर्फ ऐसे खतरों से बचा जा सकता है, बल्कि साहस के साथ उनका मुकाबला भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन



रामलाल लोधी ने कहा कि जिले भर में लोधी बिरादरी को एक मंच पर लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक करीब 1500 लोग जुड़ चुके हैं। भगवान स्वरूप लोधी ने कहा कि सीतापुर विधान सभा क्षेत्र में 50 से 55 हजार लोधी समाज के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि यह समाज एकजुट हो जाए तो क्षेत्र में बिना लोधी समाज का सहयोग लिए कोई भी एमपी या एमएलए नहीं बन सकता है। समाज के लोगों को अपनी ताकत का अहसास करना होगा और अपने समाज के व्यक्ति को चुनाव जिताकर आगे बढ़ना होगा।


रामशंकर व नत्थादास लोधी ने कहा कि समाज में जनजागरण हो रहा है। लोग एक-दूसरे के सुख दु:ख में शामिल हो रहे हैं। वह दिन दूर नहीं, जब लोधी समाज के लोग एक मंच पर खड़े होंगे।



रमेश लोधी ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई हैं। बिखरे हुए समाज का कहीं कोई सम्मान नहीं होता है। यदि लोधी बिरादरी को मजबूत बनाना है तो एकजुटता जरूरी है। इस मौके पर धनीराम लोधी, रामकुमार लोधी, रामस्वरूप, रामनरेश, कालिका प्रसाद, प्रेमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed