{"_id":"5b5a18ac4f1c1b4b748b7240","slug":"161532631212-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजन व पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजन व पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कारगिल विजय दिवस पर गुरुवार को अमर उजाला परिवार की ओर से ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम हुआ। शहर के जीके ग्राण्ड में सायं 6 बजे से कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके बाद शहीदों के नमन में एक काव्य श्रद्धांजलि आयोजित की गई। जिसमें देश के प्रख्यात कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से शहीदों और देश के जवानों को नमन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री महेन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलन के बाद कारगिल जंग के महानायक देश व सीतापुर के गौरव परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीनाथ पांडेय और देश की आन-बान व शान को कायम रखने के लिए चीन और पाकिस्तान से युद्ध का हिस्सा रहे 10 पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सम्मान पाकर शहीद के पिता तथा पूर्व सैनिक भाव विह्वल हो गए।