फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   स्टेयरिंग फेल होने से खाई में उतरी बस, पांच जख्मी

स्टेयरिंग फेल होने से खाई में उतरी बस, पांच जख्मी

Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्टेयरिंग फेल होने से खाई में उतरी बस, पांच जख्मी
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, तीन लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर गुरुवार को गोला डिपो की अनुबंधित बस का स्टेयरिंग फेल होने से वह बेकाबू होकर खाई में उतर गई। इस हादसे में पांच मुसाफिर जख्मी हुए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीन मुसाफिरों की हालत नाजुक देख उन्हें लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

गोला डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी-31 टी 3413 गुरुवार को लखनऊ से गोला जा रही थी। चालक यासीन के मुताबिक, सीतापुर-लखीपुर मार्ग पर शाम करीब 4:15 बजे कल्याणपुर गांव के पास अचानक स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे गहरी खाई में चली गई।
विज्ञापन


हादसे के दौरान बस में करीब 28 यात्री सवार थे। इनमें से रामचन्द्र (34) निवासी बबेरन जिला बांदा, सौरभ गुप्ता (22) निवासी बहादुर नगर लखीमुपर, किस्मतुन (32), बेबुननिशा (35), जाफर (27) निवासीगण गोला गोकरननाथ बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने किस्मतुन, बेबुननिशा और जाफर की हालत नाजुक देख उन्हें लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिचालक नीलम सिंह ने बताया कि अन्य मुसाफिरों को दूसरी बस में ट्रांसफर कर लखीमपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed