फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   72 मतों से हंसराज आठवीं बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष

72 मतों से हंसराज आठवीं बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष

Mon, 06 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
72 मतों से हंसराज आठवीं बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष
हंसराज छठवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
महमूदाबाद(सीतापुर)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद चुनाव में 72 मतों से जीत दर्ज कर लगातार छठवीं बार हंसराज वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। महामंत्री पद पर अजय मिश्र को मनोनीत किया गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को सुबह दस बजे बीआरसी परिसर में नामांकन प्रक्रिया अपनाई गई।

अध्यक्ष पद के नामांकन में निर्वतमान अध्यक्ष हंसराज वर्मा, राम खेलावन वर्मा एवं अशेष ईशान वाजपेयी ने नामांकन दाखिल किया। जांच के दौरान सभी परचे वैध पाए गए। पर्चा वापसी के दौरान अशेष ईशान वाजपेयी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जबकि हंसराज वर्मा व राम खेलावन वर्मा मैदान में थे। सवा ग्यारह बजे से शुरू हुए मतदान के बाद शिक्षकों की लंबी लाइन लगी रही और सवा दो बजे तक मतदान चला। कुल 353 मतों में 335 मत पोल हुए। ढाई बजे से हुई मतगणना में 201 मत हंसराज वर्मा को तथा इनके प्रतिद्वंदी राम खेलावन वर्मा को 129 मत प्राप्त हुए। पांच मत अवैध घोषित हुए। इस तरह हंसराज वर्मा ने 72 मतों से जीत दर्ज करते हुए लगातार छठवीं बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया। चुनाव के बाद निर्वतमान मंत्री अजय मिश्र को पुन: मंत्री मनोनीत घोषित किया गया। चुनाव जिला संयुक्त मंत्री महिपाल सिंह तोमर, कार्यवाहक अध्यक्ष रामपुर मथुरा शब्बीर खां, अध्यक्ष एलिया अश्वनी सिंह तथा मंत्री रामपुर मथुरा आशुतोष पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया। हंसराज वर्मा के लगातार छठवीं बार जीत दर्ज करने पर शिक्षक महेंद्र मिश्र, अशेष ईशान, मोबीन अहमद, मेराज अहमद सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed