फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कारबाईन में 11वीं वाहिनी व रिवाल्वर में दसवीं वाहिनी पीएसी को मिला चल बैजयंती

कारबाईन में 11वीं वाहिनी व रिवाल्वर में दसवीं वाहिनी पीएसी को मिला चल बैजयंती

Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कारबाईन में 11वीं वाहिनी व रिवाल्वर में दसवीं वाहिनी पीएसी को मिला चल बैजयंती
11वीं व 10वीं पीएसी को मिली चल वैजयंती
विज्ञापन

एसाल्ट ग्राउंड पर चल रही प्रतियोगिता
सीतापुर। स्थानीय 11वीं वाहिनी पीएसी के एसाल्ट ग्राउंड पर चल रही 19वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्यजोन की शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन कार्बाइन व रिवाल्वर प्रतियोगिता पुरानी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें 25 गज बैटल क्राउच पोजीशन, भगवान सिंह पटवाल प्रथम, लालचंद यादव द्वितीय व विनीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय अभ्यास 40 गज से स्टैडिंग पोजीशन में खदेरू प्रसाद, लालचंद यादव, भगवान सिंह पटवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। तृतीय स्पर्धा 50 गज नीलिंग पोजीशन में भगवान सिंह पटवाल प्रथम, अशोक कुमार द्वितीय व लालचंद यादव द्वितीय स्थान पर रहे। चतुर्थ अभ्यास 50 गज से प्रोन पोजीशन में लालचंद यादव, भगवान सिंह पटवाल, विनीश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक का खिताब भगवान सिंह पटवाल को मिला। इसमें 11वीं वाहिनी पीएसी को चल बैजयंती मिली। इसी तरह रिवाल्वर पुरानी स्पर्धा के प्रथम अभ्यास 15 गज स्कोटिंग पोजीशन में शेर बहादुर सिंह प्रथम, बृजेंद्र सिंह द्वितीय व मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय अभ्यास 25 गज से एएमडी पोजीशन मेें जोखई प्रसाद यादव, मनोज कुमार व बृजेंद्र सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। तृतीय अभ्यास अटैक पोजीशन में में जोखई प्रसाद यादव, शेरबहादुर सिंह, बृजेंद्र सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। चौथे अभ्यास में स्पेन पोजीशन में जोखई प्रसाद यादव, बृजेंद्र सिंह व अशोक कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। रिवाल्वर पुरानी स्पर्धा में सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक का खिताब जोखई प्रसाद यादव को मिला, वहीं बाराबंकी की दसवीं पीएसी वाहिनी ने चल बैजयंती हासिल की। इस मौके पर काफी संख्या में पीएसी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed