{"_id":"596661254f1c1bf9188b45a4","slug":"161499881765-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में मिलेंगे शहरी गरीबों को फ्री कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में मिलेंगे शहरी गरीबों को फ्री कनेक्शन
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप में मिलेंगे शहरी गरीबों को फ्री कनेक्शन
16 को सिटी पावर हाउस पर लगेगा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। अब शहरी गरीबों को फ्री में विद्युत कनेक्शन मिलेंगे। इसके लिए 16 जुलाई को शहर के सिटी पावर हाउस में कैंप लगेगा।
पावर कॉर्पोरेशन के फरमान पर अब शहरी गरीबों को शिविर लगाकर निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। एसडीओ रवि कुमार बताया कि शहरी गरीबों को कनेक्शन देने के लिए 16 जुलाई को सिटी पावर हाउस पर शिविर लगेगा। शिविर में शहरी इलाके के बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें कॉर्पोरेशन की सारी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। बताया कि अगर किसी भी उपभोक्ता के नाम पहले से विद्युत कनेक्शन है और उस पर पावर कॉर्पोरेशन का बकाया है तो उसे यह कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। यदि कोई भी धोखे से यह कनेक्शन लेता है तो पुराना पूरा बकाया नए कनेक्शन पर चार्ज कर दिया जाएगा और कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही सरकारी विभाग से धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज होगा।