{"_id":"60d4823c7a3694f18b112ab63be29e79","slug":"16-hour-power-supply-to-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगांव नगर को मिलेगी 16 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगांव नगर को मिलेगी 16 घंटे बिजली
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से बेहाल नगर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब नगर को 16 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग को गंभीरता से लेते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने 16 घंटे आपूर्ति को मंजूरी दी है।
आपूर्ति रात 11 बजे से दिन के 3 बजे तक मुहैय्या कराई जाएगी। मालूम हो कि यहां का उपकेन्द्र 33 केवी लहरपुर फीडर से पोषित है, जिसे 132 केवी उपकेन्द्र छाउछ लखीमपुर से आपूर्ति मिलती है। इस लाइन से आंशिक लखीमपुर, ओयल व लहरपुर को सप्लाई दी जाती है।
लंबी 33 केवी लाइन पर रैबिट कंडक्टर होने के कारण सभी उपकेंद्र एक साथ नहीं चलाए जा सकते हैं। इस वजह से नगर में बिजली संकट बना रहता है। अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने बताया कि हरगांव फीडर को डबल ग्रुप में आपूर्ति की मंजूरी विगत 4 जून को ही मिल चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन हरगांव रात्रिकालीन आपूर्ति से फिर भी वंचित रहा। जिससे नगर के व्यापारियों, किसानों व आम जन सामान्य में रोष व्याप्त था। इस समस्या को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिनाम बाबू मिश्रा द्वारा ज्ञापन देकर सोलह घंटे आपूर्ति की मांग की गई।