{"_id":"610adacc8ebc3ec1ef27dee3","slug":"1599-unemployed-people-of-rural-areas-will-get-employment-sitapur-news-lko5899312183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अंचल के 1599 बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अंचल के 1599 बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले 1599 बेरोजगारों को शीघ्र ही रोजगार की सौगात मिलेगी। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक-एक पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गयी है। इन्हें प्रतिमाह छह हजार का मानदेय दिया जाएगा।
जिले में कुल 1599 ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवन में कार्य करने के लिए पंचायत सहायकों (पंचायत सहायक व अकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर) की नियुक्ति की जाएगी। इस पर प्रधान एवं सचिव के संबंधियों की नियुक्ति नहीं होगी। ग्राम पंचायत जिस श्रेणी में आरक्षित है, उसी श्रेणी का अभ्यर्थी चयनित किया जाएगा। मेरिट के आधार पर होने वाला यह एक साल के लिए होगा।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 साल और शैक्षिक योग्यता इंटर उत्तीर्ण होगी। इसके आवेदन पत्र 17 अगस्त तक डीपीआरओ एवं ब्लाक दफ्तर में जमा किए जा सकते हैं। 24 से 31 अगस्त तक ग्राम पंचायत आवेदन पत्रों श्रेष्ठता सूची तैयार कर प्रशासनिक समिति से अनुमोदित करा जिला समिति को भेजेगी।
विज्ञापन
एक से सात सितंबर तक डीएम की अध्यक्षता वाली समिति चयन सूची का परीक्षण कर संस्तुति देगी। आठ से दस सितंबर तक ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत सहायक को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया पंचायत सहायकों की नियुक्ति शासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में कोई शिकायत है तो वह अपना पक्ष रख सकता है।