फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1596 villages in new government

1596 गांवों को मिली नई सरकार

Sun, 13 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 13 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

भारी गहमागहमी के बीच रविवार को सुबह 7 बजे से पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हुई। जिले के 19 ब्लॉकों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी व उनके समर्थकों का हुजूम भोर से ही उमड़ने लगा था।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे से रुझान आने शुरू हो गए। जिले में पहला नतीजा सुबह 8:30 बजे ब्लॉक लहरपुर में अकबरपुर ग्राम पंचायत का आया। जबकि ब्लॉक खैराबाद की इलसिया ग्रंट ग्राम पंचायत में जीत के लिए मतों का अंतर सबसे ज्यादा रहा। जीत का सबसे कम अंतर ब्लॉक रेउसा की बेलहा दरियाना का रहा।
विज्ञापन


यहां महज एक वोट के अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ। कई ब्लॉक में घोषित नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे। खैराबाद की ग्राम पंचायत बनका जलालपुर से सूबे के कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी की समधिन सुमरिता देवी चुनाव हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेउसा की वैन सुअलिया में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर लॉटरी डाली गई। जिसमें शंभूदयाल विजयी घोषित किए गए। खैराबाद ग्राम पंचायत के रामकोट में नतीजा घोषित करने के लिए रिकांउटिंग करनी पड़ी। शांतिपूर्ण व पारदर्शी मतगणना के लिए प्रेक्षक सीबी सिंह, डीएम इंद्रवीर सिंह व एसपी कवींद्र प्रताप सिंह लगातार केंद्रों का जायजा लेते रहे।

देर रात तक चली मतगणना में 1600 सीटों के सापेक्ष 1592 नतीजे हो गए। इसमें 4 निर्विरोध हुए व चार सीटों पर उपचुनाव होगा। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 20,228 पदों के सापेक्ष 7600 नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
मतगणना के लिए जिले के सभी 19 ब्लॉकों में केंद्र बनाए गए थे।

सभी केंद्रों पर नामित निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में मतगणना निर्धारित समय प्रात: 7 बजे से शुरू कर दी गई। न्याय पंचायतवार जिस ग्राम सभा की मतगणना का नंबर आता माइक से एनाउंस कर संबंधित एजेंटों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था। मतगणना शुरू होने के बाद सुबह आठ बजे से रुझान आने लगे।

सबसे पहला नतीजा ब्लॉक लहरपुर में सुबह 8:30 बजे घोषित किया गया। यहां ग्राम पंचायत अकबरपुर से विजय प्रकाश 735 मत हासिल कर विजयी रहे। घोषित नतीजों ने कइयों की आस पर पानी फेर दिया।

आलम यह रहा कि ब्लॉक खैराबाद की ग्राम पंचायत बनका जलालपुर से सूबे के कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी की समधिन सुमरिता देवी चुनाव हार गई। बनका जलालपुर में कांटे की टक्कर के बाद जय देवी को विजयी घोषित की गई।

जयदेवी को 357 जबकि सुमरिता देवी को 324 मत मिले। इससे पहले उनकी दोनों बेटियां पिछले माह घोषित बीडीसी के नतीजे में मछरेहटा से चुनाव हार गईं थीं। हालांकि उनका पोता निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है। उधर, जीत का सबसे ज्यादा अंतर ब्लॉक खैराबाद की इलसिया ग्रंट का रहा।

इस सीट पर शराफत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम सिंह को 880 मतों से शिकस्त दी। जबकि जीत का सबसे कम अंतर ब्लॉक रेउसा की बेलहा दरियाना ग्राम पंचायत में रहा। बेलहा दरियाना में मदनलाल को 436 मत जबकि गुरुचरन को 435 मत प्राप्त हुए।

इसी ब्लॉक की वैन सुअलिया ग्राम पंचायत में शंभूदयाल तथा प्रेम कुमार दोनों उम्मीदवारों को 241-241 मत मिले। बराबर वोट मिलने पर दोनों के नाम की लॉटरी डाली गई। जिसमें शंभूदयाल विजयी रहे। इस तरह मदनलाल महज एक वोट से विजयी घोषित किए गए।

खैराबाद की ग्राम पंचायत रामकोट में नतीजा घोषित करने के लिए रिकाउंटिंग करानी पड़ी। यहां पहली बार मतगणना में अनुपमा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रचना वर्मा से 5 मतों के मामूली अंतर से विजयी रहीं।


रचना वर्मा द्वारा रिकाउंटिंग की मांग पर जब दोबारा मतगणना कराई गई तो अनुपमा सिंह को 14 मतों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। मतगणना के दौरान केंद्रों के बाहर पूरा दिन उम्मीदवारों व उनके समर्थकों का हुजूम डटा रहा। नतीजे घोषित होने के साथ जीते उम्मीदवारों का खेमा खुशी से झूम उठता। देर रात मतगणना स्थ्ाल पर सभी नतीजे घोषित कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed