फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   158 villages Will develop

158 गांवों का होगा विकास

Wed, 23 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
158 villages Will develop
house

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले के 158 गांव संतृप्त किए जाएंगे। सरकारी योजनाओं के जरिए इन गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे, जो केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न योजनाओं में चयनित होंगे। 

विज्ञापन


मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शुभारंभ किया हैं। इसमें गरीबों को तो आवास आवंटित किए जाएंगे ही, साथ ही इस योजना के जरिए गांवों को विकसित भी किया जाएगा। इन्हें संवारने के लिए बाकायदा शासन ने जिले को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


निर्देश में शासन ने प्रशासन को गांवों के विकास के लिए कार्ययोजनाएं तैयार कराने को कहा है। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं में चयनित गांवों में ही विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। निर्देश मिलते ही प्रशासन ने गांवों की सूची एकत्रीकरण के साथ ब्लॉक अफसरों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं में चयनित गांवों का होगा विकास
सांसद आर्दश ग्राम योजना, ओडीएफ, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन, एनआरएलएम, पोषण मिशन, आई स्पर्श योजना आदि।
 
ब्लॉकों को दिए गए निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित गांवों के संतृप्तीकरण का कार्य किया जाएगा। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद इसे लेकर सभी बीडीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ब्लॉकों से कार्ययोजना मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
-केके सिंह, परियोजना निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed