फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पारा फिर 40 पर, धूप ने झुलसाया

पारा फिर 40 पर, धूप ने झुलसाया

Tue, 04 Jun 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पारा फिर 40 पर, धूप ने झुलसाया
सीतापुर। तेज धूप ने सुबह होते ही लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। रात में उमस से लोग बेहाल रहे। मंगलवार को पारा एक बार फिर उछल कर 40 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पारा 42-43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


जिले में भीषण गर्मी के बीच इन दिनों जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप झुलसाने लगती है। तपिश से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। घरों के साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने गर्मी से निपटने के लिए पंखों के अलावा कूलर लगाए हैं।
विज्ञापन


कई घरों व दफ्तरों में एसी चलाया जा रहा है। गला तर करने के लिए ठंडे पानी का भी इंतजाम किया गया है। वहीं, बाहर निकलने पर लोग मुंह पर कपड़ा, गमछा बांधने के साथ छाते का सहारा भी ले रहे हैं। धूप व लू से बच सकें। गर्मी से राहत के लिए लोग आम का पना, शिकंजी, नींबू पानी, लस्सी व कोल्ड ड्रिंक इत्यादि शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी का यह आलम है कि दिन भर तीखी धूप सितम ढाती है तो रात भर उमस पसीने छुड़ाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सप्ताह के अंत तक पारा 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed