फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मोबाइल चार्ज करते समय युवक को लगा करंट, मौत

मोबाइल चार्ज करते समय युवक को लगा करंट, मौत

Sat, 01 Jun 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चार्ज करते समय युवक को लगा करंट, मौत
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर मोबाइल चार्ज करते समय स्विच बोर्ड में करंट उतरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
विज्ञापन


मछरेहटा थाना क्षेत्र के पेरियाकोडर गांव निवासी पवन कुमार (25) पुत्र गणेश प्रसाद शनिवार दोपहर अपने घर में मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी बीच अचानक बिजली के स्विच बोर्ड में करंट उतर आया।
विज्ञापन


इससे करंट लगने से पवन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त पवन घर में अकेला था। उसकी बूढ़ी मां घर के बाहर लेटी थी। जिसे कुछ सुनाई नहीं दिया।

कुछ देर बाद मां घर में पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। सूचना पाकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मछरेहटा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed