{"_id":"5c86b509bdec2213e3053e56","slug":"151552332041-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे घंटे तक ट्रक के पहिए के नीचे दबा रहा शव
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे केबाद करीब आधे घंटे तक ट्रक के पहिए के नीचे शव दबा रहा। जबकि घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर बनी चौकी पर पुलिसकर्मी नदारद थे।
काफी देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मिश्रिख इलाके के ग्राम नरायणपुर निवासी अभय कुमार (50) पुत्र पुत्तूलाल सोमवार को बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच रामकोट इलाके में हाईवे पर नवीन चौक के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया।
चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया और ट्रक के पहिए के नीचे करीब आधे घंटे तक शव दबा रहा। लेकिन चंद कदमों की दूरी पर बनी नवीन चौक के पुलिस कर्मी वहां से नदारद थे। सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बालक की थमीं सांसें
मानपुर। थाना क्षेत्र में सोमवार को साइकिल से जा रहे बालक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मानपुर इलाके के बखरिया मजरा सेहरा निवासी दानिश (12) पुत्र वसीम साइकिल से मानपुर की ओर जा रहा था। इस बीच गांव के ही पास एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे परिवारीजन बिसवां सीएचसी ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।