फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रफ्तार की मार से दंपती समेत थम गई पांच जिंदगियों की सांसें

रफ्तार की मार से दंपती समेत थम गई पांच जिंदगियों की सांसें

Sun, 06 Jan 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
रफ्तार की मार से दंपती समेत थम गई पांच जिंदगियों की सांसें
सीतापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दंपती समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं मासूम समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन को जिला अस्पताल तथा एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन



रामपुर कला थाना क्षेत्र के रेवाली गांव निवासी शिवनाथ दीक्षित (35) पुत्र हृदयनाथ दीक्षित रविवार को पत्नी जूली (32) के साथ बाइक से बेटी शिवानी (8) की दवा लेने बिसवां आया था। दवा लेकर वह गांव जा रहा था। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर मोचकला तिराहे पर वह लोग चाय पीने के लिए रुके थे।
विज्ञापन



इसी बीच बिसवा से महमूदाबाद की ओर जा रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों में टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे खड़े दंपती को रौंद दिया, जिससे पति व पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि उनकी बेटी शिवानी प्यास लगने पर होटल की ओर चली गई थी, लिहाजा वह बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में बाइक सवार मुन्ना निवासी गड़रियनपुरवा थाना सदरपुर तथा बीआरसी पहला से ट्रेनिंग कर घर जा रहे दूसरी बाइक पर सवार मनीष व उसकी भाभी निवासी मिरकल्लीपुर थाना तालगांव व सत्येंद्र निवासी शरीकपुर थाना तालगांव घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुन्ना, मनीष व सत्येंद्र की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।


उधर, कोतवाली महोली क्षेत्र के कुतलूपुर निवासी धन सिंह (65) पुत्र कढ़िले अपने पोते धीरू सिंह के साथ बाइक से रामकोट आया था। रविवार की दोपहर घर जाते समय गन्ने से भरे ट्रक की टक्कर से धन सिंह की मौत हो गई और धीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। एसआई चंद्रभान गिरी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। धीरू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं, पिसावां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी संदीप कुमार (28) रविवार को अपनी कार से गांव के ही सोनू तथा मिश्रिख के नई बस्ती निवासी रमेश के साथ मछरेहटा जा रहा था। मिश्रिख-मछरेहटा मार्ग पर लश्करपुर के करीब टैंकर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।


पिसावां थाना क्षेत्र के वजीरनगर-देवकली के बीच शनिवार देर शाम बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साबिर अली (50) निवासी वजीरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार बागीश निवासी कुसैला गंभीर रूप से घायल हो गया।



उधर, रेउसा थाना क्षेत्र के सेवता गांव में आमिर की बेटी रुखसार (8) दोपहर में सड़क किनारे खेल रही थी। गांव का ही रहने वाला प्रमोद बाइक से कहीं जा रहा था। अचानक रुखसार के भागने से वह बाइक की चपेट में आकर जख्मी हो गई। घायल बालिका को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इमलिया सुल्तानपुर थानाक्षेत्र के शहादत नगर में रहने वाले सगे भाई दीपू (18) व सूरज पुत्र गुड्डू रविवार को बाजार गए थे। देर शाम बाइक से वह घर लौट रहे थे। गांव के करीब तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed