{"_id":"5bf6f788bdec224160710f7c","slug":"151542911880-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिडंत में दो की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिडंत में दो की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया-नीलगांव मार्ग पर हिंद भट्ठे के करीब हुआ हादसा
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक किशोरी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थानाक्षेत्र के मथपुरवा गांव में रहने वाला नीरज (26) पुत्र पुत्तीलाल अपनी पत्नी गौरी (25) के साथ बाइक से ससुराल लोहंगपुर जा रहा था। उधर, सेमरहा निवासी रोहित (27) पुत्र रामपाल रविवार अपने मामा के यहां लोनहर थाना इटौंजा गया था।
वहां से ममेरी भाभी पुष्पा (28) तथा ममेरी बहन पूजा (16) को लेकर बाइक से घर वापस आ रहा था। सोमवार की दोपहर क्षेत्र के अटरिया-नीलगांव मार्ग पर हिंद ईंट भट्ठे के करीब बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने नीरज व रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बाइकें कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
...और मां की गोद बन गई मासूम का सुरक्षा कवच
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के दौरान रोहित की बाइक पर सवार उसकी ममेरी भाभी पुष्पा की गोद में उसका डेढ़ साल का बेटा भी था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि पुष्पा बुरी तरह जख्मी हो गई। मगर उसकी गोद में लिपटे मासूम बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। यह नजारा देख हर कोई कह उठा कि मासूम के लिए मां की गोद सुरक्षा कवच बन गई।
सड़क हादसे में बच्ची की मौत
रामकोट। थाना व कस्बा अंतर्गत चौराहे पर सोमवार की शाम एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी। इस हादसे में कस्बे के पुरानी बाजार निवासी जाहिद की एक साल की बेटी की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।