फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   महिलाओं के हक की आवाज उठाने वाले सियासी दलों का दोहरा चरित्र

महिलाओं के हक की आवाज उठाने वाले सियासी दलों का दोहरा चरित्र

Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के हक की आवाज उठाने वाले सियासी दलों का दोहरा चरित्र
नहीं दिखाया विश्वास, आरक्षित सीट पर ही महिलाओं को मिला टिकट
विज्ञापन


सीतापुर। महिला सशक्तीकरण, समाज में आधी आबादी को बराबरी का सम्मान और महिला आरक्षण की हिमायत करने वाले सियासी दलों का नगर निकाय चुनाव में दोहरा चरित्र सामने आया है।

प्रमुख सियासी दलों ने जिले की उन्हीं सीटों पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया जो उनके लिए आरक्षित हैं। यानी जहां महिलाओं को प्रत्याशी बनाना उनकी मजबूरी थी।
विज्ञापन


हालांकि भाजपा ने बिसवां नगर पालिका की अनारक्षित सीट पर सीमा राजू जैन पर भरोसा जताया है। कारण वह इससे पहले चुनाव जीत चुकी हैं।

जिले में 11 निकाय क्षेत्र हैं। इनमें छह नगर पालिका और पांच नगर पंचायतें शामिल हैं। इनमें महोली, सिधौली व तंबौर सीटें महिला व मिश्रिख की सीट महिला एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसवां, सीतापुर व हरगांव अनारक्षित जबकि लहरपुर, खैराबाद, पैंतेपुर व महमूदाबाद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने सभी निकायों से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

आधी आबादी को उनका वाजिब हक दिलाने की पुरजोर हिमायत करने का दिखावा करने वाले इन सियासी दलों ने उन्हीं सीटों पर महिला को प्रत्याशी बनाया है, जो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।


कहना गलत न होगा कि जिन सीटों पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाना मजबूरी थी। इसके अलावा किसी भी सियासी दल ने किसी सीट से किसी महिला पर भरोसा दिखाने की हिम्मत नहीं जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed