{"_id":"5a01f8b64f1c1bb6678ba1b8","slug":"151510078646-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, सुबह दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, सुबह दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, सुबह दर्ज हुआ मुकदमा
सीतापुर। युवक को चाकू से गोदकर लूटपाट करने के मामले में रात भर तालगांव व मानपुर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जिसके बाद मानपुर थाना पुलिस ने माना कि घटना उसके क्षेत्र में हुई है।
मंगलवार सुबह मानपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर जिला अस्पताल में भर्ती लूटपाट के शिकार युवक की हालत में सुधार आया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
बुढ़नापुर के जंगल में बदमाश ने तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भनवापुर निवासी हीरालाल (25) से बाइक, 700 की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया था।
वहीं लूटपाट का विरोध करने पर बदमाश ने हीरालाल को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया था। जिसे जंगल में ही फेंककर फरार हो गया था।
परिवार ने घायल हीरालाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस वारदात को जहां पीड़ित ने तालगांव में अंजाम दिया जाना बताया, वहीं तालगांव पुलिस ने घटना को मानपुर थाना क्षेत्र में होने की बात कही।
विज्ञापन
दरअसल जिस बुढ़नापुर मानपुर मार्ग पर जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया। वह तालगांव व मानपुर थाने की सीमा है। यही वजह रही कि पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
दोनों थाने की पुलिस रात के वक्त ही मौके पर पहुंची और सीमा के बारे में बातचीत की। जिसके बाद तय हुआ कि वारदात को मानपुर थाना क्षेत्र में ही अंजाम दिया गया है।
जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष धनेश प्रसाद ने बताया कि इस वारदात को एक ही बदमाश ने अंजाम दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।