फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हर तरफ से थी सुनील की घेराबंदी

हर तरफ से थी सुनील की घेराबंदी

Thu, 22 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हर तरफ से थी सुनील की घेराबंदी
हर तरफ से थी सुनील की घेराबंदी
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस जांच में मिले कई क्लू

सीतापुर। ट्रिपल मर्डर मामले में भले ही पुलिस अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई हो लेकिन घटना किस तरह से हुई, इसके इनपुट मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने हर तरफ से घेराबंदी की थी। उनके निशाने पर व्यापारी था, जिसको बदमाश हर हाल में दबोचना चाह रहे थे। पुलिस को अब तक जो इनपुट मिले हैं, उनमें मुखबिरों ने बताया कि बदमाश कई टुकड़ी में थे। एक टुकड़ी बाइक पर सवार होकर रंपा टॉकीज की तरफ खड़ी थी। जबकि दूसरी टुकड़ी तहसील रोड पर। जब सुनील अपनी दुकान से चला तो रंपा टाकीज की तरफ खड़े बदमाश बाइक से आगे-आगे चलने लगे। जैसे ही सुनील ने सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रवेश किया। तहसील की तरफ से आ रही दूसरी टुकड़ी व्यापारी के पीछे चल दी। जैसे ही व्यापारी घर के सामने पहुंचा। बदमाशों ने लूट के दौरान ही व्यापारी सुनील, पत्नी कामिनी जायसवाल व पुत्र ऋतिक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने इस तरह से घेराबंदी कर रखी थी, इससे व्यापारी सुनील का बच पाना नामुमकिन था।

बाक्स
कांशीराम कॉलोनी के पीछे किया बंटवारा
पुलिस सूत्रों की माने तो बदमाश लूट व हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे कांशीराम कॉलोनी के पीछे के हिस्से में पहुंचे। यहां पर बदमाशों ने रकम का बंटवारा किया और उसके बाद अलग-अलग रास्तों पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed