{"_id":"5941819d4f1c1bb73a8b4739","slug":"151497465245-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी मिशाल: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी मिशाल: डीएम
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी मिसाल’
‘अमर उजाला’ फाउंडेशन व रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से पुलिस लाइंस व सीएचसी बिसवां में लगा शिविर
रक्तदान कर 40 बने महादानी
सीतापुर। ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन व रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस लाइंस और सीएचसी बिसवां में रक्तदान शिविर लगाया। इन शिविरों में रक्तदान कर 40 लोग महादानी बने। पुलिस लाइंस में डीएम सारिका मोहन व एसपी मृगेंद्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
पुलिस लाइंस के अस्पताल परिसर में लगे शिविर में डीएम सारिका मोहन ने कहा कि आपका खून किसी जरूरतमंद की रगों में दौड़कर उसे मौत के मुंह से बचाएगा। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। रक्तदान तो वही कर सकता है जिसके दिल में दया, करुणा और मानवता का झरना बहता है। रक्तदान करना अपने आप में मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। सुबह दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक लगे शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया।
उधर, बिसवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक महेंद्र यादव ने किया। इस दौरान विधायक ने ब्लड डोनेट कर सभी को इस पुण्य काम के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि आपके रक्तदान से एक व्यक्ति की जान तो बचती ही है। इसके अलावा कई उन जिंदगियों को नया जीवन भी मिलता है, जो उस शख्स पर आश्रित होते हैं। बिसवां में दोपहर एक बजे से चार बजे तक 18 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, एएसपी उत्तरी मधुवन कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी एमपी सिंह, आरआई अनिल कुमार सिंह, डॉ. शाद, एसआईएमटी सुभान अली, पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।