फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1500 patients returned without treatment

बिना इलाज के लौट गए 1500 मरीज

Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
1500 patients returned without treatment
जिला अस्पताल में कोविड की जांच के लिए लाइन में लगी महिलाएं। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल के एक फरमान ने मरीजों को धक्के खाने के लिए मजबूर कर दिया है। बिना कोविड जांच के कोई भी मरीज ओपीडी में इलाज नहीं करवा सकता है। इसके चलते जब मरीज पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें देखने से मना कर दिया। इससे मरीज कोविड जांच के लिए लाइन में खड़े नजर आए। अचानक आए इस फैसले से दिनभर अस्पताल में मरीज परेशान दिखे। इससे करीब 1500 मरीजों को इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को एक नया आदेश मरीजों को सुनाया। अब कोई भी मरीज बिना कोविड जांच के लिए ओपीडी में नहीं दिखा सकता है। इसकी जानकारी पहले किसी भी मरीज को नहीं दी गई थी। सुबह जब मरीज अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें पहले कोविड जांच करवाने की बात कहकर वापस कर दिया। इससे मरीज बेहद परेशान दिखे। वह कोविड जांच करवाने के लिए लाइनों में लगे हुए नजर आए।
विज्ञापन

इससे कई बार मरीज व चिकित्सकों के बीच इलाज करवाने को लेकर नोकझोंक भी देखने को मिली। सुबह आठ बजे से अफरातफरी का शुरू हुआ सिलसिला दोपहर दो बजे तक चलता रहा। इससे कोविड जांच करवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली। महिला व पुरुष अलग-अलग काउंटरों पर जांच करवाने के लिए घंटों इंतजार करते दिखे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मंगलवार को ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। कोविड जांच न होने के कारण इनको इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे के बाद ही मिलेगा इलाज
जिले में कोरोना की जांच अब जिला अस्पताल में बनी लैब होगी। इसके लिए मरीजों को 24 घंटे का इंतजार करना होगा। जब यह रिपोर्ट आ जाएगी, उसके बाद ही वह जिला अस्पताल के चिकित्सकों को दिखा सकेंगे। जांच करवाने के लिए दो बजे तक मरीज अपना सैंपल देते रहे। इन मरीजों को बुधवार को रिपोर्ट मिलेगी। उसके बाद ही उनको इलाज मिल पाएगा। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

पहले दिन कुछ आई है दिक्कत
जिला अस्पताल में बिना कोविड जांच के कोई मरीज नहीं देखा जाएगा। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार मंगलवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। केवल गंभीर मरीज बिना जांच के लिए दिखवा सकते हैं। पहला दिन होने के कारण कुछ अव्यवस्थाएं जरूर हुई हैं। मंगलवार से व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
- डॉ. केडी पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed