फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 issues solved among 17

117 शिकायतों में से सिर्फ 15 निस्तारित

Fri, 21 Aug 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 21 Aug 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत निर्वाचन महकमे ने बीते 14 अगस्त को बूथों पर मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन कर दिया है पर आयोग की वेबसाइट पर आईं ऑनलाइन शिकायतें अभी तक निपटाई नहीं जा सकी हैं।
विज्ञापन


117 में से महज 15 मामले निपटाए जा सके हैं। शेष प्रकरण जांच के अभाव में लंबित हैं। इससे निर्वाचन कार्यों से जुड़े अफसरों पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने ऑन लाइन शिकायतों को फौरीतौर पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पंचायतों का पंचवर्षीय कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है। नए कार्यकाल गठन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग वोटर लिस्टों को दुरुस्त करने में जुटा है।

मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान में नए लोगों के नाम बढ़ाए गए। मृतक व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं आयोग ने इस बार नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नए नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई।

यह कार्य पूरा होने के बाद आयोग के फरमान पर बीते 14 अगस्त को पंचायत की मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गईं पर खास बात यह है कि आयोग की वेबसाइट पर यहां की सात तहसीलों में आए आवेदनों का सौ फीसदी निस्तारण नहीं हो पाया है।


केवल 15 शिकायतें निपटाई जा सकी हैं। शेष शिकायतें जांच की प्रत्याशा में लंबित पड़ी हैं। इनके निस्तारण में दिलचस्पी न लेने पर आयोग ने बाकायदा डीएम को पत्र जारी किया है। इसके मार्फत आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से अनिस्तारित ऑनलाइन फार्मों का शीघ्र निस्तारण कराकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed