फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   146 static magistrates will monitor board exams

Sitapur News: 146 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी

Fri, 06 Feb 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
146 static magistrates will monitor board exams
सीतापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की निगरानी इस बार 146 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। ये परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचेंगे और उत्तरपुस्तिकाओं को सील कराने के बाद ही घर लौटेंगे। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को बोर्ड परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सीधे डीआईओएस को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन


जिले में 146 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति कर दिए गए हैं। इन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नकलविहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा एक डुप्लीकेट चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास भी रहेगी। वह आपात स्थिति में इस चाभी का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही डबल लॉक से प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे। इसी तरह उत्तरपुस्तिकाओं को वाइस रिकाॅर्डर युक्त कैमरे के सामने सील कराएंगे। यह सुबह परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंच जाएंगे। परीक्षा अवधि तक विद्यालय में ही रुकेंगे। विद्यालय में अगर कोई संदिग्ध गतिविधियां होती है तो सीधे परीक्षा के नोडल अधिकारी व पुलिस को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed