फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   142 filed nomination for Panchayat by-election

Sitapur News: पंचायत उपचुनाव के लिए 142 ने किया नामांकन

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
142 filed nomination for Panchayat by-election
सीतापुर। पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को 142 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान के तीन पदाें के लिए 18, बीडीसी के लिए दो और सदस्य ग्राम पंचायत के 173 पदों के लिए 122 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सभी दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से की जाएगी। उपचुनाव में 19 को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

लहरपुर विकास खंड में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पांच पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। शनिवार को ग्राम पंचायत जीतामऊ के वार्ड संख्या चार से विष्णु कुमार ने नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किया। ग्राम पंचायत अनियां कला के वार्ड संख्या 11 पर सूरज ने, ग्राम पंचायत मानपुर के वार्ड संख्या आठ पर गरिमा देवी ने, ग्राम पंचायत पतवारा के वार्ड संख्या पांच से मुजस्सिम ने और ग्राम पंचायत अकैचनपुर फरीदपुर के वार्ड संख्या एक से संतोष ने नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। सभी रिक्त पदों पर एक-एक ही उम्मीदवार होने से विकासखंड परिसर में कोई गहमागहमी नहीं नजर आई है और सभी उम्मीदवारों ने बिना किसी तामझाम के नामांकन पत्र शांतिपूर्ण ढंग से जमा किया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमेंद्र वर्मा ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत के पांच रिक्त पदों पर पांच ही नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। शनिवार को पांचों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधौली ब्लाॅक क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में रिक्त 20 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर शनिवार को नामांकन नौ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अमरेश कुमार ने ग्राम मदारीपुर-अहेवा से, मुन्नी देवी ने दुंदपुर लहूरिवान से, रामकुमार ने अकोहरा से, मोहिनी देवी ने जयरामनगर-गंधौली से, ममता ने जटहा से, श्यामू ने अटरिया से, नेपाल दत्त ने अलाईपुर से, जगदीश कुमार ने उमापुर-जजौर से व अनूप कुमार ने उमरा से नामांकन पत्र दाखिल किया।

मिश्रिख ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त सात पदों पर सात ही उम्मीदवारों ने नामांकन किया। ग्राम पंचायत भिटौली, नरसिंघौली, शिवथान, बीकासुर ग्रांट, टेड़वा, सुल्ताननगर और रन्नुपुर से उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। सकरन ब्लॉक मुख्यालय में नौ नामांकन दाखिल हुए। बीडीसी के एक पद के लिए एक ही नामांकन किया गया। सदस्य ग्राम पंचायत के 10 पदों के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसी तरह पंचायत के रिक्त अन्य पदों पर संबंधित ब्लाॅक मुख्यालय पर नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed