{"_id":"5cd711acbdec22075e076195","slug":"141557598636-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक बना लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक बना लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। गौरीहार गांव में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक गृहस्वामी को बंधक बना लिया। उसके बाद 35 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन सहित करीब एक लाख का माल लूट लिया। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना को चोरी बता रही है।
मिश्रिख कोतवाली इलाके के गौरीहार गांव निवासी रामसेवक बीती रात घर में अकेला था। उसके बेटे बाहर गए हैं और महिलाएं कहीं शादी में गई थीं। आधी रात को कुछ लोग उसके घर घुस गए, जिसके बाद उसे बंधक लिया। बदमाशों ने कमरे व बक्से की चाभी ले ली।
उसका कहना है कि बदमाशों ने 35 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन व कपड़े सहित करीब एक लाख का माल बटोर लिया और भाग निकले। किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी। फिर पुलिस बुलाई। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बृजेश राय का कहना है कि लूटपाट नहीं, बल्कि चोरी की सूचना मिली थी। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।