फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   माइनर की पटरी कटने से 100 बीघा फसल डूबी

माइनर की पटरी कटने से 100 बीघा फसल डूबी

Tue, 26 Feb 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
माइनर की पटरी कटने से 100 बीघा फसल डूबी
रामगढ़ (सीतापुर)। ब्लॉक गोंदलामऊ में अधिक पानी छोड़े जाने से दबाव के कारण केशवामऊ के पास मिश्रिख माइनर की पटरी कट गई। पटरी कटने से पानी खेतों में भरने लगा। देखते ही देखते किसानों की 100 बीघा फसल डूब गई। यही नहीं गांव में भी पानी घुस गया। इससे घरों से निकलने में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने नहर विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दी। साथ ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त पटरी पर मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोका।
विज्ञापन



विकास खंड गोंदलामऊ में शारदा बैराज से मिश्रिख माइनर निकली है। रविवार देर रात पानी के दबाव से केशवामऊ गांव के पास माइनर की पटरी कट जाने से पानी खेतों में भरने लगा। सुबह आसपास के कई खेतों की फसल पानी में डूबी नजर आई। ग्रामीणों ने किसी तरह क्षतिग्रस्त पटरी को मिट्टी से बांधकर पानी का बहाव रोका।
विज्ञापन



मगर तब तक किसान ब्रम्हादीन, रामआसरे, राजू, रामचेला, राम नरेश, जय प्रकाश, राजकिशोर, राम बिलास, सुरेश, प्रकाश, शिवचरण आदि की गन्ना, गेहूं, आलू की करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि अत्यधिक पानी छोड़े जाने से पानी के दबाव के कारण पटरी कट गई और बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हो गया। ग्रामीणों की ओर से नहर विभाग के अफसरों व तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसीलदार मिश्रिख चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि नहर विभाग की ओर से पानी में डूबकर खराब हुई फसल का सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें राहत दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed