फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दुकानों में आग लगने से साढ़े छह लाख की सम्पति जलकर राख

दुकानों में आग लगने से साढ़े छह लाख की सम्पति जलकर राख

Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुकानों में आग लगने से साढ़े छह लाख की सम्पति जलकर राख
बिसवां तहसील के सामने की घटना, दमकल दस्ते ने पाया काबू
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। नगर में तहसील के सामने की दो दुकानों में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक दोनों दुकानों की सारी चीजें जलकर राख हो चुकी थीं। अग्निकांड में करीब साढ़े छह लाख की सम्पत्ति के नुकसान होने की बात पीड़ित कह रहे हैं।

स्थानीय कोतवाली व नगर के रायगंज निवासी दीपक तहसील के सामने गोविंद मोबाइल एवं फोटो कॉपी के नाम से दुकान चलाते हैं। पड़ोस में शेखसरांय निवासी साहिर अहमद की नए व पुराने टायरों की दुकान है। दीपक के मुताबिक बुधवार की देर रात करीब तीन बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन


दमकल विभाग को खबर करते हुए वह दुकान पहुंचे। दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया। मगर तब तक जनरेटर, लैपटॉप, कम्प्यूटर सिस्टम, दो फ़ोटोकॉपी मशीन, दो प्रिंटर, कैमरा, एक नेट सेंटर, लगभग 60 मोबाइल, इनवर्टर बैट्रा सहित समस्त मोबाइल उपकरण मिलाकर करीब पांच लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टायर दुकान संचालक साहिर अहमद ने बताया कि टायर, ट्यूब व अन्य चीजें मिलाकर करीब एक लाख पचास हजार की सम्पत्ति राख हो गई। आग लगने का कारण पता नही चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed