{"_id":"5c2e5670bdec225712492d51","slug":"141546540656-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर लगाई आग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार को एक किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटें देख घरवाले दंग रह गए। आननफानन में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय थानाक्षेत्र के हरीराम गांव निवासी यासीन की पुत्री नाजनीन (13) ने गुरुवार की सायं करीब पांच बजे घर के कमरे में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। कमरे से धुआं उठता देख घरवाले पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए।
किसी तरह आग बुझाई गई, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मृतका का दिमागी संतुलन ठीक नही था। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।