फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सात वार्डों में रोजाना डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा

सात वार्डों में रोजाना डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा

Wed, 02 Jan 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सात वार्डों में रोजाना डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा
प्रत्येक वार्ड में लगाए गए दो ठेले, आवासीय से 50 और कॉमर्शियल से 100 रुपये शुल्क
विज्ञापन

सीतापुर। शहर के सात वार्डों में अब कूड़े के ढेर नहीं दिखाई देंगे। इन वार्डों में बेहतर साफ सफाई होगी। साथ ही बाशिंदों को कूड़ा निस्तारण के लिए भटकना भी नहीं पड़ेगा। नगर पालिका की तरफ से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरु कर दी गई हैं। सफाईकर्मी रोजाना सुबह सात से 11 बजे के बीच घर आएंगे।

वह आपसे कूड़ा लेकर चले जाएंगे। यह व्यवस्था रोजाना चलेगी। नगर पालिका ने ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत की। एक माह बाद समीक्षा होगी। सफलता मिलने पर इसे अन्य वार्डों में लागू किया जाएगा। इसका फायदा नगर पालिका के करीब दो लाख बाशिंदों को मिलेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका सीतापुर में अभी तक घर-घर से कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है। केवल मोहल्लों में डस्टबिन रखे हुए हैं। वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। बाशिंदे इन डस्टबिनों में कूड़ा डालते हैं। फिर सफाईकर्मी सप्ताह में एक आध बार आकर कूड़ा उठाते हैं। वहीं जब डस्टबिन भर जाते हैं तो मवेशी इस कूड़े को इधर उधर बिखेर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से मोहल्लों में गंदगी फैली रहती है। अब यह सब समस्याएं दूर होगी, सफाईकर्मी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने नगर पालिका परिसर से हरी झंडी दिखाकर की। सफाईकर्मी रोजाना सुबह 7 से 11 बजे के बीच हर घर पर जाकर कूड़ा उठाएंगे।

इसकी शुरुआत सात वार्डों में की गई है। जिसमें तामसेनगंज, विजयलक्ष्मी नगर, पंचवटी मूल, आर्यनगर, लोहारबाग, नई बस्ती व प्रेमनगर वार्ड शामिल हैं। एक माह तक नगर पालिका की तरफ से इसका ट्रायल होगा। उसके बाद सफलता मिलने पर इसका विस्तार करते हुए अन्य वार्डों में लागू किया जाएगा।

नगर पालिका ने लोगों से अपील की है कि वह घर का कूड़ा सड़क पर न फेंके। अगर कोई समस्या है तो 8707351867 व 6307468692 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्रतिमाह देनी होगी फीस
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका की तरफ से फीस भी तय कर दी गई है। आवासीय भवन से 50 रुपये व व्यवसायिक भवन से 100 रुपये प्रतिमाह वसूले जाएंगे। नगर पालिका का कहना है कि अभी इसका ट्रायल होगा। उसके बाद फीस व अन्य बिदुंओं पर समीक्षा की जाएगी।

14 ठेले हुए रवाना
सात वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए ठेले रवाना कर दिए गए हैं। एक वार्ड में दो ठेले लगाए गए हैं। इस प्रकार बुधवार को 14 ठेले एक साथ रवाना किए गए। नगर पालिका का कहना है कि अगर मोहल्ले की आबादी अधिक है और एक दिन में कूड़ा उठ नहीं पाता है तो ठेलों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

हो गई है शुरुआत
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सात वार्डों में शुरुआत हो गई है। अब इसे अगले चरण में अन्य वार्डों में भी लागू किया जाएगा। पहले इसको प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है।
-सुरेंद्र प्रताप, ईओ

अच्छी है पहल
घर-घर से कूड़ा उठाने की यह पहल बहुत अच्छी है। अब तक यह महानगरों में चल रही है। सीतापुर में शुरु होने से मोहल्लों से गंदगी साफ होगी। माहौल बेहतर बनेगा।

-अक्षत अग्रवाल

गायब होगा कूड़ा
घर का कूड़ा फेंकने के लिए परेशानी होती थी। मोहल्ले में डस्टबिन तलाशने पड़ते थे। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। इससे मोहल्ले की गलियों से भी कूड़ा गायब हो जाएगा।
-बबिता वर्मा

बेहतर मॉनीटरिंग हो
नगर पालिका की पहल तो अच्छी है, पर यह सही तरीके से जमीन पर उतरे तभी फायदा मिलेगा। इसके लिए बेहतर तरीके से मॉनीटरिंग भी जरुरी है। तभी योजना सफल होगी।
-अतुल महावर

शहर की बढ़ेगी रैकिंग
घर से कूड़ा उठवाया जाएगा। प्रयास तो बहुत अच्छा है। उम्मीद है इससे परिणाम भी बेहतर आएंगे। स्वच्छ भारत सर्वे में अपना शहर भी एक अच्छे मुकाम पर आ जाएगा।
-शिल्पी मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed