{"_id":"5bb7af25867a5507b76651ce","slug":"141538764581-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस चूल्हे में भड़की आग, होटल संचालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस चूल्हे में भड़की आग, होटल संचालक झुलसा
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव इलाके में शुक्रवार की सुबह होटल में चाय बनाते समय गैस चूल्हे में भड़की आग की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ से गैस सिलेंडर की लपटों पर काबू पाया गया। झुलसे युवक का इलाज निजी चिकित्सक से कराया जा रहा है।
थानाक्षेत्र थानगांव के जैतहिया निवासी कौशल पाल रेउसा-बहराइच रोड पर जैतहिया मोड़ के पास अपना होटल संचालित करता है। सुबह करीब 11 बजे चाय बनाने के लिए दूध का फ्राइपैन गैस सिलेंडर पर रखा। ज्यों ही माचिस की तीली जलाई कि गैस सिलेंडर का रेगुलेटर पहले से ही खुला होने पर आग भड़क उठी।
आग की चपेट में आकर कौशल बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। होटल मालिक के मुताबिक घटना में करीब 6 हजार का नुकसान हुआ है।