फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

Wed, 03 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव
शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, एसपी-एएसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
विज्ञापन

बड़ागांव (सीतापुर)। महोली कोतवाली इलाके में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। कुछ दूरी पर पुलिस को एक चाकू भी मिला है। संभावना जताई जा रही है कि इसी चाकू से युवक की गला रेतकर हत्या की गई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर कोतवाली प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। कोतवाली महोली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के करीब जंगल में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को मार्ग के किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक ने काली पैंट व चेकदार शर्ट पहन रखा है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कूछ दूरी पर एक चाकू बरामद हुआ है। चूंकि मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से रेतने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए संभावना जताई जा रही है कि शायद इसी चाकू से उसका गला रेता गया है। हत्या के बाद उसका शव व चाकू जंगल में फेंक दिया गया। एसपी प्रभाकर चौधरी व एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी धर्मप्रकाश ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

घरेलू कलह में गला घोंटकर पत्नी को मार डाला
थानगांव। थाना इलाके में सोमवार रात को पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने घरेलू कलह के चलते घटना को अंजाम दिया। सुबह पति ने थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करते हुए खुद समर्पण कर दिया।

थानाक्षेत्र के मियांपुरवा में रहने वाला रामलाल सोमवार की देर रात आपसी विवाद के दौरान गुस्से में उसने अपनी पत्नी राजेश्वरी (30) का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सुबह होने होने आरोपी रामलाल थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी राजेश्वरी की हत्या कर दी।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed