{"_id":"5bb3ba87867a557fe2537e20","slug":"141538505351-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार नहीं मिले तो पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार नहीं मिले तो पत्नी को दिया तलाक
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर शुरू की जांच
लहरपुर (सीतापुर)। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गौरिया प्रहलादपुर में रहने वाले अतहर अली की बेटी महनाज बानो का निकाह चार साल पहले नगर के मोहल्ला ताड़तले निवासी सादाब के साथ हुआ था। महनाज के मुताबिक उसका पति दुकान खोलने के लिए मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बना रहा था।
आरोप यह भी है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध भी हैं। बीती 30 सितंबर को सादाब ने महनाज को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।