फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   40 डिग्री पहुंचा पारा, उमस ने छुड़ाए पसीने

40 डिग्री पहुंचा पारा, उमस ने छुड़ाए पसीने

Wed, 06 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
40 डिग्री पहुंचा पारा, उमस ने छुड़ाए पसीने
शहर के तमाम बाजार व सड़कें दोपहर के वक्त नजर आईं सूनीं
विज्ञापन

सीतापुर। गर्मी का पारा मंगलवार को उछलकर फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया। उमस भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को पंखे व कूलर भी राहत नहीं प्रदान कर पा रहे हैं। दिन में सूर्यदेव का प्रकोप देख लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

लिहाजा, दोपहर के समय शहर के कई बाजार व सड़कें सूनी नजर आईं। अगले दो दिन गर्मी से राहत की संभावना नही है। इसके बाद बारिश होने से मौसम फिर बदल सकता है। पिछले दिनों आंधी-पानी आने से मौसम के मिजाज नरम होने और पारा लुढ़कने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। जिसके बाद फिर से पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही मौसम बेहद गर्म रहा। सूरज की तपिश और उमस में बढ़ोत्तरी एक बार फिर भीषण गर्मी का अहसास कराने लगी। दोपहर को गर्मी के तेवर इस कदर तल्ख हो गए कि लोग बाहर निकलने की हिम्मत नही कर सके और घरों, दफ्तरों व दुकानों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी काम से जिन्हें बाहर निकलना पड़ा वह लोग तपिश से बचने को चेहरे पर कपड़ा लपेटने के बाद भी छाते का सहारा लेते दिखाई दिए। एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम पारे में एक डिग्री जबकि न्यूनतम पारे में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। गर्मी से बचाव के इतने जतन करने के बाद भी प्यास से रह-रहकर लोगों का गला सूखता रहा।


खुश्क गले को तर करने के लिए लोग थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी के अलावा शिकंजी, आम का पना, नींबू पानी व अन्य शीतल पेयों का सेवन करते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed