फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   140 kg of tea leaves seized on suspicion of adulteration

Sitapur News: मिलावट की आशंका में 140 किलो चाय की पत्ती जब्त

Tue, 11 Mar 2025 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
140 kg of tea leaves seized on suspicion of adulteration
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाकर जांच की। शहर में जांच के दौरान मिलावट की आशंका पर 140 किलोग्राम चाय की पत्ती जब्त कर ली। इसके अलावा 10 नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सहायक आयुक्त अमित कुमार सिंह की अगुआई में अभियान चला। इस दौरान शहर के विजयलक्ष्मी नगर मोहल्ले में चाय की पत्ती की दुकान पर छापा मारा गया। मिलावट की आशंका पर करीब 140 किलोग्राम चाय की पत्ती जब्त कर ली गई। इसके अलावा बासमती राइस, इलायची दाना, सरसों के तेल, मसूर दाल, टोमैटो कैचअप, बेसन, चायपत्ती का नमूना संकलित किया। वहीं, तहसील महमूदाबाद क्षेत्र में नमकीन व रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूला संकलित किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed