{"_id":"58ac83d34f1c1b4a55b24501","slug":"14-table-for-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना को लगेंगी 14-14 टेबल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना को लगेंगी 14-14 टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
काउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असेंबली चुनाव की मतगणना 11 मार्च को होगी। इस दिन यहां की नौ विधानसभा हलकेवार ईवीएम में बंद 95 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। शहर के एटीसी और पीएसी कैंपसों की चयनित बैरकों में विधानसभा हलकेवार वोटों की गणना होगी।
विज्ञापन
इसके लिए हर विधानसभा हलके में 14-14 टेबलें लगेंगी। इनके अलावा रिटर्निंग अफसर की एक अलग से टेबल लगाई जाएगी। यहां की नौ विधानसभा हलकों में 95 उम्मीदवार मैदान में थे। रविवार को तीसरे चरण में सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है।
विज्ञापन
अब 11 मार्च को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। प्रशासन ने चुनावी की मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीएम राम केवल तिवारी ने बताया कि मतों की गणना एटीसी परिसर में होगी। इसके लिए बैरकें तय कर दी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एटीसी के बैरक पांच में महोली व सीतापुर, बैरक एक में सेवता व महमूदाबाद, बैरक तीन में हरगांव व बिसवां, बैरक चार में सिधौली व लहरपुर एवं बैरक दो में सीतापुर विधानसभा हलकों की गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा हलके में 14-14 टेबलें लगेंगी। जिन पर राउंडवार मतों की गिनती की जाएगी।