{"_id":"58e7cd7b4f1c1bf5465b915a","slug":"14-ricruit-ill-due-to-polluted-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित खानपान से 14 रिक्रूट बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित खानपान से 14 रिक्रूट बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीटीसी में दूषित खानापान से वहां पर ट्रेनिंग ले रहे 14 रिक्रूट बीमार पड़ गए। इनमें से 10 को पीएसी अस्पताल व चार जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीसी में इन दिनों करीब 100 रिक्रूट पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि शुक्रवार को अचानक 14 जवानों ने बिस्तर पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही पीटीसी के अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद चिकित्सकों की एक टीम पीटीसी पहुंची। यहां पर 100 जवानों का चेकअप किया। इनमें करीब 14 जवान पीलिया के शिकार मिले।
विज्ञापन
इनमें से 10 जवानों को पीएसी के ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जबकि प्रशांत, सूरज, प्रकाश व मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद ये जवान बीमारी के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। वहीं चिकित्सकों का कहना था कि दूषित भोजन व पानी पीने की वजह से ये जवान बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
एडीजी, पीटीसी एमके बसाल ने बताया कि जवानों की बीमारी की सूचना मिलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान दूषित पानी पीने से बीमार हुए हैं, या फिर कैंटीन का दूषित भोजन करने से बीमार हुए हैं। इस बात की जांच कराई जा रही है।
कैंटीन के राशन, भोजन, पानी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं पीटीसी क्षेत्र में जितने भी नल व हैंड पाइप लगे हैं, सभी के पानी की जांच कराई जा रही है।