फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   14 Lakh plantation target

14 लाख पौधे लाएंगे जिले में हरियाली

Thu, 01 Jun 2017 11:07 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 01 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
14 Lakh plantation target
plant

जिले में इस बार 14 लाख पौधे रोपने की तैयारी है। इसे लेकर वन विभाग व अन्य विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि यह लक्ष्य बीते वर्ष से 5 लाख 48 हजार पौधे अधिक है।

विज्ञापन


प्रशासन ने पौधरोपण का जो खाका तैयार किया है। उसमें 12 लाख 92 हजार पौधे वन विभाग तथा एक लाख 8,817 पौधे अन्य विभाग रोपेंगे। पौधे मिश्रिख, इलसिया, संदना, अटरिया, सिधौली, मछरेहटा, लहरपुर, बिसवां, महोली, पिसावां, महमूदाबाद आदि इलाकों के वन क्षेत्र में रोपे जाने हैं।
विज्ञापन


उनके लिए गड्ढे तैयार कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो अधिकांश गड्ढे तैयार भी हो गए हैं, बस बारिश के मौसम का इंतजार किया जा रहा है। 1 जुलाई से पौध रोपण का अभियान छेड़ा जाएगा और एक माह के अंदर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ पौधों का रोपण 5 जून को किया जाएगा। वन विभाग का मानना है कि जिले में मानसून जुलाई माह में ही आएगा, इसलिए पौधरोपण कार्यक्रम जुलाई में ही रखे गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed