{"_id":"660a6ac5cee05a9adf08e933","slug":"14-departments-will-be-involved-in-prevention-of-communicable-diseases-sitapur-news-c-102-1-slko1053-111900-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संचारी रोगों की रोकथाम को जुटेंगे 14 विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संचारी रोगों की रोकथाम को जुटेंगे 14 विभाग
Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। संचारी रोग अभियान एक अप्रैल से प्रारंभ होगा। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह सीएचसी खैराबाद से इसकी शुरुआत करेंगे। इसे सफल बनाने के लिए चौदह विभाग समन्वय स्थापित कर एक साथ काम करेंगे।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाएगी। ग्रामीणों को जलजनित बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही सभी विभाग भी इस अभियान की सफलता के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए सीएचसीवार इनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई है।उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलवार टीमें बनाई गई है।
सीएचसी अधीक्षक रोजाना इस अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे। आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोजाना प्रत्येक घर में दस्तक देंगी। ग्रामीणों को बताया जाएगा कि आसपास पानी न जमा होने दें। कूलर व एसी के पानी में मच्छर न पनपने दे। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव करवा दें। लगातार बुखार आता है तो नजदीकी सीएचसी से संपर्क करें। इस तरह एक माह तक यह अभियान चलेगा। साथ ही बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभाग मिलकर छिडक़ाव, साफ सफाई, जागरूकता व दवाओं का वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
प्रतिदिन शाम को तैयार होगी रिपोर्ट
इस अभियान के तहत गांव गांव भ्रमणशील टीमें शाम को अपनी एक रिपोर्ट तैयार करेंगी। यह रिपोर्ट प्रतिदिन शाम को संबंधित सीएचसी अधीक्षक को सौंपी जाएगी। जिसे वह उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। इसमें कितने गांवों में भ्रमण किया। क्या-क्या कार्यवाही की गई, सभी का ब्यौरा देना होगा।
पूरी हो गईं तैयारियां
संचारी रोग अभियान एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। सीएचसीवार इसकी तैयारियां कर ली गईं हैं। अभियान की सफलता को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. हरपाल सिंह, सीएमओ