{"_id":"5c742eafbdec22738a47563f","slug":"131551117999-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश तिवारी ने सोमवार को बैठक में राजनीतिक दलों से आगामी निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए सहयोग मांगा। कहा है कि चुनाव आयोग आगामी चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पादित कराने हेतु कृत संकल्प है। इस कार्य में सभी का जन सहयोग विशेष रूप से राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों का सहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने कहा है कि मतदान अधिक से अधिक हो तथा निष्पक्ष हो यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मतदान दिवस के दिन कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहने पाए तथा जिन पात्र व्यक्तियों के नाम विशेष रूप से 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं के नाम जो अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं, उन्हें जुड़वाया जाए, ताकि जिले में अधिक से अधिक मतदान सम्पन्न कराकर देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की जा सके।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला सम्पर्क केन्द्र डीसीसी के प्रभारी जिला गन्ना अधिकारी दुष्यन्त कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना वर्ष के परिपेक्ष्य में संचालित मतदाता हेल्पलाइन, आदर्श आचार संहिता व चुनावी व्यय सीमा के उल्लंघन हेतु अधिकतम दो मिनट का वीडियो या पिक्चर पर लाइव प्रेषित कर सकते हैं। कोई भी नागरिक जो यह वीडियो या पिक्चर प्रेषित करेगा उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर वीवी पैट का उपस्थित जन प्रतिनिधियों के समक्ष लाइव प्रदर्शन कर उन्हें प्रशिक्षित व संतुष्ट किया। वीवी पैट प्रशिक्षण के प्रभारी शेषाद्रि त्रिवेदी ने प्रशिक्षण दिया। स्वीप की प्रभारी मोनिका लाल ने विभिन्न प्रकार के मतदाता सामान्य, दिव्यांग आदि के लिये किये जा रहे विशेष प्रबंध पर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक आदि उपस्थित थे।