फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   साढे छह हजार लीटर केरोसिन बरामद

साढे छह हजार लीटर केरोसिन बरामद

Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
साढे छह हजार लीटर केरोसिन बरामद
एसडीएम व डीएसओ ने सात घरों की ली तलाशी
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। एलिया विकासखंड का टिकराझार गांव अवैध तेल सप्लाई का अड्डा बन गया है। एसडीएम की छापेमारी में सात घरों से करीब साढ़े छह हजार लीटर केरोसिन बरामद किया। 57 ड्रम खाली मिले। दो दिन पहले इस गांव में ही करीब 11 हजार लीटर तेल बरामद किया था।

इतनी भारी मात्रा में एक ही गांव से तेल बरामद होने से विभागीय अफसरों के होश उड़ गए हैं। सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। एक मुखबिर की सूचना पर एसडीएम महोली नीरज पटेल व जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने टिकराझार गांव में छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन


सबसे पहले दिनेश गुप्ता के घर पर छापा मारा। इनके यहां से तीन भरे ड्रम बरामद किए। इसके बाद शारदा वर्मा के यहां से 240 लीटर तेल मिला। विजय बहादुर सिंह के यहां से छह ड्रम, राजबहादुर के यहां नौ ड्रम, महेंद्र गुप्ता के यहां तीन ड्रम, गोपी रस्तोगी के यहां छह ड्रम भरे हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 57 ड्रम खाली मिले। कुल करीब साढ़े छह हजार लीटर तेल बरामद हुआ। इतनी अधिक मात्रा में तेल मिलने से विभागीय अफसरों के होश उड़ गए। दो दिन पहले ही इसी गांव से करीब 11 हजार लीटर तेल बरामद हुआ था।

उसके बाद भी कारोबारियों पर इस कार्रवाई का कोई असर नहीं पड़ा था। वह धड़ल्ले से कारोबार कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी तक एक भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं है। सभी घर छोड़कर भाग गए।

दुकान में तेल, घर में भी तेल
दो दिन पहले हुई छापेमारी में गोपी रस्तोगी की दुकान से भारी मात्रा में केरोसिन बरामद किया गया था। बुधवार को इनके घर से छह ड्रम भरे हुए मिले। इससे गोपी पर बड़े पैमाने पर कारोबार करने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं इस गांव में अधिकतर लोग चोरीछिपे तेल का ही कारोबार करने में मशगूल हैं।


मोटा कमाते हैं मुनाफा
एक ही गांव से इतनी भारी मात्रा में तेल बरामद होने से विभाग तो हैरान है पर वह आज तक यह नहीं पता लगा सका। आखिर यह कहां से आता है वह पूरी तरह से पुलिस पर निर्भर है। जबकि सूत्रों का कहना है कि यह सब गरीबों का तेल है। इस गांव में रहने वाले लोग गुड बेल, सिंचाई के लिए किसान को काफी समय से तेल की सप्लाई करते आ रहे हैं।

चल रही है जांच
एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सभी घरों की तलाशी ली गई। जिसमें यह तेल बरामद हुआ है। कोटेदारों के कागजों की पड़ताल चल रही है।
-अभय सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed